विश्व जैव विविधता दिवस 22 मई को देवगढ़ में मनाया जायेगा
ललितपुर ब्यूरो विश्व जैव विविधता दिवस अथवा विश्व जैव विविधता संरक्षण प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 22 मई को मनाया जाता है, यह एक अंतर्राष्ट्रीय पर्व है, इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रारम्भ किया था। हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव-विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें। जैव-विविधता के कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है अत: हमारे लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। लाखों विशिष्ट जैविक की कई प्रजातियों के रूप में पृथ्वी पर जीवन उपस्थित है और हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है। अत: पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति की देन का हमें संरक्षण करना चाहिए क्योंकि यही हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए काम आती है, प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही जैव-विविधता दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
मानव आर्गेनाइजेशन ललितपुर के पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड. ने बताया कि इसी क्रम में 22 मई को ललितपुर जिले के देवगढ़ में पक्षी निहारन दिवस के रूप में विश्व जैव विविधता दिवस सुबह 6 बजे से मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन विभाग ललितपुर, भारतीय जैव विविधता संस्थान झाँसी,मानव आर्गेनाइजेशन ललितपुर,भारत स्काउट गाइड, पर्यावरण जीव सेवा संस्थान,वाइल्ड जियो ऐसेक्युशनन, सोसाइटी फॉर साइंस्टीफिक रिसर्च,सार्थक प्रगति प्रयास संस्थान का सहयोग रहेगा।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल