आबकारी व कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध की संयुक्त छापेमारी
ललितपुर ब्यूरो जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डा. ओ.पी. सिंह एवं उप आबकारी आयुक्त झाँसी एस. के. राय के अवैध शराब पर रोक के निर्देश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी एस.पी. पाण्डेय के निर्देशन पर आज बृहस्पतिवार को ग्राम रोडा के पीछे जंगल मे क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव, आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी, अमित कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी ए.के. सिंह, महिला थानाध्यक्ष ने संयुक्त दविश दी ।
दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 90 लीटर अवैध कच्ची शराब पकडी गई तथा जमीन में दबा कर रखा हुआ 5000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। आबकारी टीम में सिपाही रजनीकांत पाल, राजेश, रविन्द्र, महिला आबकारी सिपाही संध्या आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल