16 जून को होगा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार


ललितपुर ब्यूरो जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ललितपुर के उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि  जिन अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत अपने ऋण आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र, ललितपुर में जमा किये हैं, उन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 जून को प्रातः 10.30 बजे से विकास भवन, ललितपुर में सम्पन्न होगा। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र डाक से प्रेषित किये जा रहे हैं। अतः उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों से उपरोक्त तिथि, समय व स्थान पर अपने शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, आयु, जाति/वर्ग, अनुभव, तकनीकि एवं व्यावसायिक योग्यता, बैंक पासबुक अद्यतन इन्ट्री सहित, निवास सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं प्रस्तावित योजना सहित टास्कफोर्स समिति के समक्ष स्वयं के व्यय पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने की अपील की।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल