जे सी आई गूँज झाँसी द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

झाँसी ब्यूरो जेसी आई गूँज झाँसी द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गूँज की चार्टर अध्यक्ष रेखा राठौर एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद पतंजलि के मंडल प्रभारी श्याम बुधौलिया योगाचार्य   प्रबंधक प्रभारी और पंतजलि प्रशिक्षिका अरुणा अग्रवाल द्वारा योगा की जानकारी सदस्यों को दी गई साथ ही सभी योग क्रियाओं की जानकारी विभिन्न आसनों के अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेष रूप से प्राणायाम आलोम विलोम सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।
     जेसी आई झाँसी गूँज की निवर्तमान अध्यक्ष जेसी योगिता अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था सदैव ही अपने रहन सहन स्वास्थ्य संस्कार संस्कृति के प्रति जागरूक रहती है, तथा इसको आगे बढाने में विश्वास रखती है, निरोग रहने के लिए रोज योगा और व्यायाम जरूरी है।
      इस मौके पर गूँज की चार्टर अध्यक्ष रेखा राठौर पूर्व अध्यक्ष योगिता अग्रवाल अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल मौजूद रही। साथ मे गूँज के सदस्य ममता दासानी दीपाली अग्रवाल रागिनी गुप्ता प्रीति शर्मा विनीता अल्पना खण्डेलवाल
अंत मे सचिव वसुधा प्रेमानी ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट योगिता अग्रवाल