पर्यावरण संरक्षण की मेजबानी कर रहा भारत देश
डीएम ने की वाल पेन्टिंग, लगाये पौधे
ललितपुर ब्यूरो विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। दुनिया में 100 देश इसे मनाते हैं। हर देश इस दिन पर एक थीम रखता है। इस बार का थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है। इस वर्ष 44 वे विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसकी थीम है बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन। इसी श्रृंखला में ललितपुर जागरूकता अभियान ने अपने स्तर पर शहर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं और जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के साथ पर्यावरण दिवस को अपनी छोटी गतिविधियों के साथ मनाया। जिलाधिकारी को वृक्षारोपण के लिए आमंत्रित किया साथ ही साथ उन्हें हमारी वॉल पेंटिंग में भी शामिल किया। शहर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी दीवारों पर चित्रकारी करके स्वच्छता और प्लास्टिक निषेध के संदेश दिए, विहान आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने हमारे साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली के माध्यम से नगर वासियों को जागरूक किया।
शाम को भी अभियान के द्वारा नगर के हृदय स्थल घंटाघर पर लोगों को हैंड प्रिंटिंग के माध्यम से तथा नॉन वोवन बैग्स बाँटकर पॉलिथीन के कम से कम प्रयोग के लिए जागरुक किया जाएगा। इस दौरान रूपनारायण, डा.विकास गुप्ता, प्रीति जैन, रीता जैन, पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल, आदर्श रावत, रिचा अग्रवाल, संध्या, उवर्शी गुप्ता, डा.विकास जैन, सुबोध शर्मा विश्वास, अवधेश गुरु रावत, रामजी सिरौठिया, श्रीनारायण पाण्डेय, हाकिम, अमन मटका, शिवम साहू, अर्चना अग्रवाल, अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित चौबे, सह संयोजक गोल्डी त्रिवेदी, अनुज शर्मा, शिव चतुर्वेदी, दर्शन सेन, मधुर सोनी, देवेंद्र सेन, अरविंद वर्मा, उमेश सेन, नवाजिश खान, रोशन सिंह गुर्जर, आशीष पंथ, मन नापित, प्रमोद राजपूत, रविन्द्र यादव, रागनी शर्मा, स्नेहा पंथ, दीपाली साहू, यशी सोनी, मणि सोनी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल