दिगम्बर जैन महासमिति वीरांगना इकाई ने रेलवे स्टेशन पर किया मिष्ठान वितरण

आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष के समापन पर हुआ आयोजन
ललितपुर ब्यूरो आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के पचासवें संयम स्वर्ण महामहोत्सव वर्ष को सम्पूर्ण भारत देश ही नहीं पूरे विश्व में मनाया गया। उनके जितने भी अनुयायी विदेशों में निवासरत हैं, उन्होंने भी आचार्य श्री के व्यक्तित्व व कृतित्व को को विदेशों में फैलाया है। इसी श्रंखला में दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर-प्रदेश व उत्तरांचल संभाग की वर्धमान इकाई के अन्तर्गत वीरांगना इकाई के तत्वावधान में प्रातःकाल श्री 1008 क्षेत्रपाल मंदिर में सदस्याओं ने आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया, 

तत्पश्चात वीरांगना इकाई की सदस्याओं ने ललितपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिष्ठान वितरण किया गया। वीरांगना इकाई की अध्यक्ष कल्पना जैन समैया ने बताया आचार्य श्रेष्ठ की गौरव गाथा लोगों तक पहुंचे व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचे इसी उद्देश्य को लेकर आचार्य श्रेष्ठ के 50 वें संयम स्वर्ण महामहोत्सव वर्ष को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है जिस के क्रम में देश में विविध धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं।इस दौरान वीरांगना इकाई की अध्यक्ष विजया जैन दीदी, विजया नजा, सरोज जैन सिमरा, शशि जैन,सुमन जैन,किरण जैन कडंकी, सुनीता सिंघई, संध्या सिंघई, प्रीति जैन, कल्पना जैन, ममता जैन, विमलेश जैन शोभा जैन, रेखा जैन सहित दिगम्बर जैन महासमिति वर्धमान महिला संभाग की सदस्याएं व वीरांगना इकाई की सदस्याएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट अमित अग्रवाल